मज़ेदार बच्चों के लिए ड्रिंक्स रेसिपीज़ (Fun Kids Drinks Recipes)
बच्चों के लिए कुछ खास हेल्दी और मज़ेदार ड्रिंक्स बनाना हर माता-पिता के लिए एक बड़ा मुश्किल टास्क होता है। जब की बच्चे गर्मी के दिनों में कुछ ठंडे और ताजगी भरे पेय मांगते है पीना चाहते हैं या फिर किसी खास मौके पर कुछ अलग या कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो हमारे पास कुछ खास "Fun Kids Drinks Recipes" का बहुत ही परफेक्ट कलेक्शन है।
ये रेसिपीज़ न केवल बच्चों के लिए आकर्षक हैं खास हैं, बल्कि बहुत ही पौष्टिकता से भरपूर भी हैं। तो आइए अब जानते हैं कुछ ऐसे खास ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें बनाना बहुत ही आसान है और बच्चे भी बहुत खुश होंगे इन्हें बार-बार मांगेंगे।
Fun Kids Drinks Recipes
No. 1
चॉकलेट बनाना शेक (Chocolate Banana Shake)
यह ड्रिंक सब बच्चों का सबसे पसंदीदा और पौष्टिक ड्रिंक है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और साथ ही यह ड्रिंक एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर भी है।
सामग्री :
1) 1 बड़ा पका हुआ केला चाहिए |
2) 1 कप दूध चाहिए |
3) 2 बड़े चम्मच चॉकलेट सिरप चाहिए |
4) 1 चुटकी दालचीनी पाउडर चाहिए (ऑप्शनल) हैं |
5) आइस क्यूब्स |
बनाने की विधि :
1) सबसे पहले केले को टुकड़ों में काट लें।
2) फिर आप ब्लेंडर में केला, दूध और चॉकलेट सिरप को डालें।
3) फिर आप इसे स्मूद होने तक अच्छे से ब्लेंड करें।
4) फिर से आइस क्यूब्स डालकर के एक बार और अच्छे से ब्लेंड करें।
5) फिर इसे गिलास में डालकर के ऊपर से दालचीनी पाउडर छिड़कें और फिर तुरंत परोसें।
टिप :
इसे आप और भी मज़ेदार बनाने के लिए गिलास के किनारों पर आप चॉकलेट सिरप लगाकर गार्निश करें।
Fun Kids Drinks Recipes
No. 2
ताजगी भरा वॉटरमेलन मिंट ड्रिंक (Watermelon Mint Cooler)
यह ड्रिंक गर्मियों के लिए यह ड्रिंक बच्चों को बहुत तरोताज़ा कर देगा। इसमें कुछ तरबूज और साथ ही पुदीने की ठंडक भी भरी होती है।
सामग्री :
1) 2 कप तरबूज के टुकड़े चाहिए |
2) 10-12 पुदीने की पत्तियां चाहिए |
3) 1 चम्मच नींबू का रस चाहिए |
4) 1 चम्मच चीनी चाहिए (ऑप्शनल) हैं |
आइस क्यूब्स बनाने की
विधि :
1) सबसे पहले आप तरबूज के टुकड़ों को ब्लेंडर में डालें।
2) फिर आप उसमें पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और चीनी को भी डालें।
3) फिर आप इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
4) फिर इसे आइस क्यूब्स के साथ सर्व करें।
टिप :
आप गिलास के किनारों पर नींबू रगड़कर चीनी में डिप करें और फिर बच्चों को दें।
Fun Kids Drinks Recipes
No. 3
स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक (Strawberry Milkshake)
इसमे स्ट्रॉबेरी का स्वाद और साथ मे दूध की पौष्टिकता भी हैं जो बच्चों को बहुत जी ज्यादा पसंद आती है। यह एक बहुत पावर-पैक ड्रिंक है।
सामग्री :
1) 1 कप ताज़ी या फ्रोजन स्ट्रॉबेरी चाहिए |
2) 1 कप ठंडा दूध चाहिए |
3) 2 बड़े चम्मच चीनी चाहिए |
4) 1 स्कूप वनीला आइसक्रीम चाहिए (ऑप्शनल) हैं |
स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक बनाने की
विधि :
1) पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धोकर साफ करें।
2) फिर आप ब्लेंडर में स्ट्रॉबेरी, दूध और चीनी डालें।
3) फिर इस मिश्रण को अच्छी तरह ब्लेंड करें।
4) अगर आप चाहें, तो मिश्रन मे आइसक्रीम डालकर के और ब्लेंड करें।
5) अब ड्रिंक तैयार हैं आप गिलास में डालें और इसे तुरंत परोसें।
टिप :
आप गिलास को स्ट्रॉबेरी के स्लाइस से अच्छे से गार्निश करें।
Fun Kids Drinks Recipes
No. 4
फ्रूटी पंच (Fruity Punch)
यह एक बहुत ही अच्छा कलरफुल और फ्रूटी ड्रिंक है जो बच्चों के जन्मदिन की पार्टी मे बनाने के लिए एकदम परफेक्ट है।
सामग्री :
1) 1 कप संतरे का रस चाहिए |
2) 1/2 कप अनार का रस चाहिए |
3) 1/2 कप सोडा वॉटर चाहिए |
4) कुछ ताजे फल (जैसे सेब, अंगूर, कीवी) और भी आपके पसंद से ले सकते हो |
फ्रूटी पंच बनाने की विधि :
1) सबसे पहले एक बड़े जग में संतरे और अनार का रस मिलाएं।
2) उसमे फिर सोडा वॉटर डालें और हल्के से उसे मिक्स करें।
3) फिर आप छोटे-छोटे कटे हुए फलों को मिलाएं।
4) फिर आप उसमे बर्फ डालकर के सर्व करें।
टिप :
खास कर के आप फलों को स्टार या दिल के आकार में ही काटकर के बच्चों के लिए आकर्षक बनाएं।
Fun Kids Drinks Recipes
No. 5
5. मैंगो लस्सी (Mango Lassi)
खास कर के गर्मियों में आम की लस्सी एक बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन है। यह स्वाद से भी और पोषण से भी दोनों से भरपूर होती है।
सामग्री:
1) 1 कप ताजे आम का पल्प चाहिए |
2) 1 कप दही चाहिए |
3) 2 चम्मच चीनी चाहिए |
4) 1/4 चम्मच इलायची पाउडर चाहिए |
5) आइस क्यूब्स चाहिए |
मैंगो लस्सी बनाने की विधि :
1) पहले आप ब्लेंडर में आम का पल्प, दही और चीनी डालें।
2) फिर इसे स्मूद होने तक अच्छे से ब्लेंड करें।
3) फिर इसमे आप इलायची पाउडर और आइस क्यूब्स डालें।
4) फिर इसे आप साफ गिलास में डालें और ठंडा-ठंडा परोसें।
टिप :
इसमे आप गार्निश के लिए ऊपर से कुछ कटे हुए पिस्ता या बादाम को डालें।
Fun Kids Drinks Recipes
No. 6
रेनबो शेक (Rainbow Shake)
यह ड्रिंक बच्चों के लिए बहुत ही आकर्षक होता है। इसमें बहुत सारे फ्लेवर्स और कलर्स भी होते हैं।
सामग्री :
1) 1 कप दूध चाहिए |
2) 1/2 कप स्ट्रॉबेरी सिरप चाहिए |
3) 1/2 कप ब्लूबेरी सिरप चाहिए |
4) 1/2 कप कीवी सिरप चाहिए |
5) 3 स्कूप वनीला आइसक्रीम चाहिए |
रेनबो शेक बनाने की विधि :
1) पहले आप दूध को तीन हिस्सों में बांटें।
2) फिर हर हिस्से में अलग-अलग से सिरप मिलाएं।
3) फिर एक गिलास में पहले स्ट्रॉबेरी वाला दूध को डालें, फिर ब्लूबेरी वाला और आखिर में कीवी वाला दूध डालें।
4) फिर उसके ऊपर से आप वनीला आइसक्रीम का स्कूप डालें।
टिप :
अब आप इसे परोस सकते हो लेकिन इसे परोसने से पहले आप इसमे चमचमाते स्प्रिंकल्स डालें।
Fun Kids Drinks Recipes
No. 7
ओरियो ड्रिंक (Oreo drink)
काफी बच्चे इसे बहुत ज्यादा पसंद करते हैं ओरियो का और दूध का कॉम्बिनेशन बच्चों के दिल को जीतने के लिए काफी है।
सामग्री :
1) 4 ओरियो बिस्किट चाहिए |
2) 1 कप ठंडा दूध चाहिए |
3) 2 चम्मच चॉकलेट सिरप चाहिए |
4) आइस क्यूब्स चाहिए |
विधि :
1) आप पहले ओरियो बिस्किट को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
2) फिर ब्लेंडर में बिस्किट, दूध और चॉकलेट सिरप डालें।
3) फिर आप इसे स्मूद होने तक ब्लेंड करें।
4) अब आप इसे आइस क्यूब्स के साथ सर्व करें।
टिप :
आप इसके ऊपर से ओरियो बिस्किट क्रश करके गार्निश करें।
Fun Kids Drinks Recipes
No. 8
जेली फन ड्रिंक (Jelly Fun Drink)
आपको जानकर ख़ुशी होगी की यह एक ड्रिंक और डेजर्ट का कॉम्बिनेशन होने के कारण, इसे बच्चे बेहद पसंद करेंगे।
सामग्री :
1) 1 पैकेट जेली (पसंदीदा फ्लेवर) चाहिए |
2) 1 कप सोडा वॉटर चाहिए |
3) 1/2 कप संतरे का रस चाहिए |
4) 1 चम्मच शहद चाहिए |
जेली फन ड्रिंक बनाने की विधि :
1) सबसे पहले आप जेली को पैकेट पर दिए निर्देशों के अनुसार तैयार करें।
2) अब आप ठंडी जेली को छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें।
3) अब एक गिलास में आप जेली क्यूब्स, सोडा वॉटर, संतरे का रस और शहद भी मिलाएं।
4) फिर आप इसमे बर्फ डालकर सर्व करें।
टिप :
आप इसे स्ट्रॉ के साथ परोसें ताकि बच्चे जेली को ड्रिंक के साथ अच्छे से खा सकें।
Fun Kids Drinks Recipes
No. 9
गुलाब शरबत मिल्कशेक (Rose Syrup Milkshake)
आप को जानकर ख़ुशी होगी की गुलाब शरबत का यह टविस्ट बच्चों के लिए बहुत ही फ्रेश और रिफ्रेशिंग है।
सामग्री :
1) 1 कप ठंडा दूध चाहिए |
2) 2 चम्मच गुलाब शरबत चाहिए |
3) 1 चम्मच चीनी चाहिए |
4) आइस क्यूब्स चाहिए |
गुलाब शरबत मिल्कशेक बनाने की विधि :
1) पहले आप दूध में गुलाब शरबत और चीनी मिलाएं।
2) फिर आप इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
3) फिर इसे आराम से आप आइस क्यूब्स के साथ परोस सकते हैं।
टिप :
आप गिलास को गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं।
"बच्चों के लिए बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी ड्रिंक्स बनाने की बहुत आसान रेसिपीज़। आप इन मज़ेदार ड्रिंक्स को बनाएं और बच्चों को खुश करें।"
आप इन "Fun Kids Drinks Recipes" को अपनाकर के आप अपने बच्चों के लिए हर दिन कुछ नया और हेल्दी बना सकते हैं। और साथ ही ये रेसिपीज़ न केवल बच्चों को पसंद आएंगी, बल्कि माता-पिता के लिए भी आसान और बहुत टाइम-सेविंग भी हैं। तो आप जब भी अगली बार बच्चे कुछ खास मांगें, तो आप इन रेसिपीज़ को ज़रूर ट्राई करें। और इसी प्रकार की रेसिपीज़ पाने के लिए आप वेबसाईट पर विजिट करते राहिये।
🙏🙏आपका बहुत बहुत धन्यवाद 🙏🙏








